Search KhabarFast

Press ESC to close

सद्भव यात्रा में शामिल होंगे भूपेंद्र हुड्डा, कहा- वो आएंगे तो हम जाएंगे

सद्भव यात्रा में शामिल होंगे भूपेंद्र हुड्डा, कहा- वो आएंगे तो हम जाएंगे

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शहर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और कांग्रेस नेता राज बबर पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा हालात कांग्रेस के पक्ष में हैं और नगर निगम चुनावों में पार्टी को जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के शीर्ष नेता हैं और उनके आगमन पर सभी नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं, वो आएंगे तो हम जाएंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के पीए की हत्या के मामले पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाली पार्टी है और किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रभारी

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है और इसका असर नगर निगम चुनावों में दिखाई देगा। हालांकि बयान के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा की जीत होगी, जिसे बाद में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने की बात से जोड़ा। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बीके हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है और सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने में जुटे हैं।

Also read: Haryana News: विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे दीपेंद्र हुड्डा, कहा- बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है

पंजाब में बम ब्लास्ट बोले राज बब्बर

वहीं, पंजाब में हुए बम ब्लास्ट और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और एजेंसियों को मिलकर घटनाओं से सख्ती से निपटना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

डंकी रूट का दर्द, 47 लाख गए, युवक ने अमेरिका में काटी एक साल की जेल, 3 महीने रहा मेक्सिको के जंगलों में

Punjab News: पंजाब में अक्सर नौजवान अपने उज्वल भविष्य के लिए विदेश जाने के लिए सपने देखते है, लेकिन गलत एजेंट के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते है। मोगा के गांव चक तारेवाला से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक नौजवान गलत एजेंट के साथ मिलकर डंकी रूट से अमेरिका गया। युवक से 47 लाख रुपए भी लिए गए। युवक एक साल अमेरिका की जेल में रहकर वापस लौट आया।

पंजाब में APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को तुरंत घर भेजा गया

पंजाब में धमकियों और सुरक्षा से जुड़े मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बीएसएफ चौक के पास हुए IED ब्लास्ट के बाद अब एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast