Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Bihar News: बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Bihar News: सावन के तीसरे सोमवार के दिन बिहार के लखीसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में भगवान शिव के जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार गिरने की वजह से भगदड़ मच गच गई। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, सावन के तीसरे सोमवार के दिन सुबह के समय अशोकधाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी मौजूद थी। लोग जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार गिरने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

भीड़ बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी- डीएम

लखीसराय के DM शैलेंद्र कुमार ने कहा, "भीड़ बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी। सुबह करीब 6.30-6.45 बजे दो ट्रेनें आईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। हमने भीड़ का अंदाज़ा लगाते हुए इंतज़ाम किए थे। फिर हमें पता चला कि भीड़ की वजह से एक तरफ़ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हमने तुरंत 10-15 लोगों को यहाँ भेजा।SDPO शिवम कुमार के मुताबिक, "सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today 17 August 2026: 17 अगस्त को महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी; जानें आपके शहर में आज का भाव

Gold Silver Price Today 17 August 2026: आज पूरे देश में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच सप्ताह के पहले दिन यानी 17 अगस्त 2026, सोमवार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 7:30 बजे कॉमेक्स पर सोना 4,464.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 65.885 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के भाव मजबूत बने हुए हैं; इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक 17 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,860 प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2,37,270 प्रति किलो रही। चलिए जानते है दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ जैसे शहरों के सोने-चांदी का भाव

Haryana News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, डल्लेवाल की PM मोदी और सीएम सैनी से अपील

Haryana News: हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की। उन्होंने कहा कि वे भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सीमित संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च करने की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast