दिवाली से पहले दिल्ली की जनता ने ली राहत भी ‘सांस’, प्रदूषण के स्तर में हुआ सुधार

दिवाली से पहले दिल्ली की जनता ने ली राहत भी ‘सांस’,  प्रदूषण के स्तर में हुआ सुधार

Delhi Pollution: दिल्ली की जनता ने दिवाली से पहले राहत भरी सांस ली है। राजधानी की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। शानिवार की सुबह से 6 बजे दिल्ली में एक्यूआई 237 दर्ज किया गया। हालांकि, अभी प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है। स्थिति अभी भी खराब हैं। शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 283 था। सबसे अधिक प्रदूषित वाला इलाका आईटीआई जहांगीरपुरी है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 है यह सुधार हर किसी के लिए एक राहत भरा होगा, खासकर जो प्रदूषण से प्रभावित होते हैं। दिवाली का त्योहार और भी खुशनुमा हो जाता है जब हवा साफ होती है।

दिल्ली में प्रदूषण आमतौर पर एक गंभीर समस्या रहती है, खासकर त्योहारों के दौरान जब पटाखों से प्रदूषण बढ़ जाता है। यदि हवा सुधरी है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे....

मौसमी परिवर्तन

हवाओं की दिशा और गति में बदलाव जिससे प्रदूषकों का प्रसार होता है।

सरकारी प्रयास

सरकार और पर्यावरण संबंधी संस्थाओं के प्रयास जैसे पटाखों पर प्रतिबंध, परिवहन प्रबंधन, और औद्योगिक गतिविधियों पर नियंत्रण।

जन जागरूकता

लोगों में प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ना और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से दिवाली मनाना।

प्राकृतिक कारक

वर्षा या हवा का पैटर्न जो प्रदूषकों को कम कर सकता है।

नवंबर से होगी ठंड की शुरुआत

चक्रवाती तूफान दाना का असर दिल्ली में भी देखा जा सकता है। दाना तूफान की वजह से राजधानी दिल्ली के मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। 30 अक्टूबर को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में नवंबर से गुलाबी सर्दी शुरू हो जाएगी। दिवाली और छठ के बाद से ठंड का आगमन हो जाएगा।

तीसरे हफ्ते से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड का आगाज नवंबर के तीसरे सप्ताह से हो सकता है। तापमान गिरने के साथ यहां ठंड का स्तर बढ़ेगा। लोग इन दिनों से गर्म कपड़े और रजाई कंबलों का सहारा लेने लगेंगे।

 

Leave a comment