Search KhabarFast

Press ESC to close

विनेश फोगाट को वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली एंट्री, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

विनेश फोगाट को वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली एंट्री, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Wrestling Trials 2026: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार, 10 सितंबर को विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। चयन ट्रायल 14 सितंबर से शुरू होने हैं। विनेश फोगाट ने 9 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के चयन ट्रायल के लिए बनाए गए पात्रता नियमों को चुनौती दी थी। विनेश ने नियमों में छूट देने और उन्हें ट्रायल में शामिल करने की मांग की थी।

क्या है मामला?

दरअसल, WFI ने 7 सितंबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए पात्रता से जुड़े नए नियम जारी किए थे। इन नियमों के मुताबिक वही पहलवान ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं, जो 2025-26 के घरेलू कुश्ती सर्किट में निर्धारित प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के बाद गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और उसके बाद स्वास्थ्य सुधार के कारण प्रतियोगी कुश्ती से दूर थीं। इसी वजह से वह निर्धारित घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं। हालांकि, कोर्ट ने माना कि नियम सभी पहलवानों पर समान रूप से लागू किए गए हैं।

प्रदर्शन के आधार पर हो चयन- कोर्ट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि 7 सितंबर को जारी WFI के नियम सभी खिलाड़ियों के लिए एक समान हैं। जो पहलवान तय प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हुए हैं, वे पात्रता की श्रेणी में नहीं आते, चाहे इसके पीछे कोई भी कारण रहा हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष, समान और प्रदर्शन के आधार पर होना जरूरी है। अगर सिर्फ विनेश फोगाट के लिए नियमों में छूट दी जाती है, तो यह उन दूसरे पहलवानों के साथ उचित नहीं होगा, जो समान नियमों का पालन कर रहे हैं।

वजन वर्गों में छूट का प्रावधान

WFI के नियमों के अनुसार 2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के सभी पदक विजेता, गोंडा में हुए 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के पदक विजेता और रोहतक में हुई 2026 अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेता ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा नेशनल कोचिंग कैंप में शामिल पहलवान और 2026 अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुने गए पहलवान भी पात्र हैं। चयन पूरी तरह ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर होगा। पुराने प्रदर्शन को आधार नहीं बनाया जाएगा। ट्रायल के दिन सुबह 7 बजे वजन लिया जाएगा और तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई जाएगी। पहले तीन वजन वर्गों में 1 किलो और ऊपरी तीन वजन वर्गों में 2 किलो तक वजन की छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

Also read: कहीं डूब ने जाए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का करियर! फोन में ऐसा क्या मिली जिसकी हो रही जांच

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कहीं डूब ने जाए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का करियर! फोन में ऐसा क्या मिली जिसकी हो रही जांच

Pakistan Cricketer Controversy:इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम टेस्ट सीरीज खेलने क्या गई, नया विवाद ही खड़ा हो गया। पाकिस्तान के हाथ से सीरीज तो निकल ही गई और अब नए कांड ने पाकिस्तान क्रिकेट के भीतर भूचाल ला दिया है। मामला इतना बढ़ गया है फॉरेंसिक टीम मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के मोबाइल की जांच कर रही है।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का प्रसारण करेगा ये खास नेटवर्क, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव पर अब नहीं देख सकेंगे मैच

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के एक्सक्लूसिव टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast