Duleep Trophy:दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत देखने को मिली। शुरुआत में दोनों के बीच हल्का मजाकिया अंदाज लग रहा था लेकिन, अचानक से तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला इतना बढ़ा की अंपायरों को दोनों खिलाड़ियों के अलग करना पड़ा।
दोनों के बीच भिड़ंत ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर में हुई। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बात कर रहे थे और उन्हें उप-कप्तानी को लेकर स्लेज भी कर रहे थे। तिलक वर्मा ने कहा कि क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।
हालांकि, कुछ ही क्षणों के बाद ये स्लेजिंग तीखी बहस में बदल गई। तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़ते हुए इशारा किया। फिर क्या था वैभव भी सामने आ खड़े हुए। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर अंपायर ने बीच-बचाव किया और खिलाड़ियों को अलग किया।
वैभव का तूफानी अंदाज
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। वैभव ने 44 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। वह शॉर्ट पिच गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। उन्हें चामा मिलिंद ने आउट किया। डीप स्क्यायर लेग से दौड़ते हुए तनय त्यागराजन ने शानदार कैच लिया।
भारत की नजर भारतीय टीम पर
वैभव सूर्यवंशी की ये पारी भले ही 44 रनों पर खत्म हो गई लेकिन, उन्होंने टूर्नामेंट अपनी बल्लेबाज की अलग तस्वीर पेश की है। सेमीफाइनल में उन्होंने 92 और 40 रन की पारियों के बाद फाइनल में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। अब दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजरें भारतीय टीम पर होगी। भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने है। भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
Also read: Champions Trophy: श्रीलंका से छीन गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने क्यों लिया बड़ा फैसला