Search KhabarFast

Press ESC to close

अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, जानें अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या कहा?

अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, जानें अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या कहा?

Avadh Ojha Retire From Politics:यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पारी शुरु की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। अब करीब 10 महीने बाद अवध ओझा ने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने की घोषणा की है।

अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने के बाद अरविंद केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, नेता आदि-आप सभी का धन्यवाद। आपने जो प्रेम दिया और सम्मान दिया है। उसका मैं ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास लेना मेरा निजी निर्णय है।  

सोमनाथ भारती भड़के

आम आदमी पार्टी के नेता और मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने अवध ओझा के राजनीति से संन्यास लेने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में अवध ओझा के प्रति व्यक्तिगत सम्मान है, लेकिन राजनीति कोई शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट नहीं है  और आप जैसे परिपक्वता और प्रमुखता वाले व्यक्ति को राजनीति में कदम रखने और वो भी आम आदमी पार्टी के साथ,  से पहले विकल्पों पर विचार करना चाहिए था।

सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि ऐसे कई लोग थे जिन्होंने शुरू से ही कड़ी मेहनत की थीष जिन्हें पटपड़गंज से टिकट दिया जा सकता था। लेकिन, पार्टी ने आपको यह विश्वास करते हुए मौका दिया कि चुनावी नतीजों की परवाह किए बिना आप हमारे साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत का भविष्य है और हमें इसे सभी राज्यों में सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कौन सी पार्टी भारत की 90फीसदी से अधिक आबादी वाले आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी जरूरतों में सुधार की बात करती है? 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast