Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर फाइनल!,बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए किसको मिलेगा मौका

रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर फाइनल!,बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए किसको मिलेगा मौका

Rohit Sharma New Opening Partner: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को नया ओपनिंग पार्टनर मिलने वाला हैं। और इसकी वजह हैं कप्तान शुभमन गिल। क्यूंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है। और इस मैच में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे जिसके कारण रोहित शर्मा को नया ओपनिंग पार्टनर मिलेगा। इसके साथ ही प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होने वाला हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?

गिल और राहुल के जाने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दी गई है। श्रेयस पहली बार वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि रोहित के साथ ओपनिंग कौन करेगा। इसमें दो ही खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा हैं। रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन।ईशान किशन को बचे हुए दो मैचों के लिए उपकप्तान बनाया गया है, ऐसे में प्लेइंग-11 में उनकी जगह लगभग पक्की है। उम्मीद है कि रुतुराज गायकवाड़ को रोहित के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। गायकवाड़ ने ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं, लेकिन जब भी मौका मिला उन्होंने खुद को साबित किया है। अगर ईशान ओपनिंग नहीं करते हैं तो उन्हें मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल की जगह खिलाया जा सकता है।

Also read: "GT छोड़ना हार्दिक की एक बड़ी गलती" - MI से PBKS में ट्रेड के बाद मोहम्मद कैफ की हार्दिक को सलाह

चौथे वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड:

विल यंग, ​​फिन ऐलन, निक केली, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"GT छोड़ना हार्दिक की एक बड़ी गलती" - MI से PBKS में ट्रेड के बाद मोहम्मद कैफ की हार्दिक को सलाह

Mohammad Kaif on Hardik Pandya: पूर्व इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स (GT) को छोड़कर गलती की, यह वही फ्रेंचाइजी है जहां उन्होंने कप्तान के तौर पर अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टाइटल जीता था। उन्होंने उनसे पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के साथ दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ अपना फॉर्म वापस पाने पर ध्यान देने को कहा। कई दिनों की अटकलों और बहस के बाद, मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वह ट्रेड पूरा हो गया है।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक्टर समरीन कौर से की सगाई, घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

Arshdeep Singh Samreen Kaur Engagement: इंडियन पेसर अर्शदीप सिंह ने कुछ समय तक डेट करने के बाद एक्टर-मॉडल समरीन कौर से अपनी सगाई की घोषणा की है। एक दिल को छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट में, कपल ने उस खास पल की तस्वीरें शेयर कीं जब अर्शदीप घुटनों पर बैठे और प्रपोज़ किया। तस्वीरों में आगे, उन्होंने समरीन कौर की शानदार डायमंड रिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast