Assembly Election:भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों का ऐलान किया, केरल में भी 47 प्रत्याशी उतारे

Assembly Election:भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों का ऐलान किया, केरल में भी 47 प्रत्याशी उतारे

BJP Candidates For Assembly Election:भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं। इसके अलावा केरल विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने 47 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा की पहली लिस्ट में केरल के मंजेश्वर सीट से के.सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी.मुरलीधरन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

बंगाल के लिए भी लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, रासबिहारी से स्वपन दास गुप्ता को मैदान में उतारा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार यानी 15 मार्च 2026 को ऐलान किया कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होंगे। वहीं, वोटों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

2021 में शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से पटखनी दी थी। लगभग 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत की घोषणा की गई थी। तब ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था। उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज हासिल की थीं। अब एक बार फिर भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट से प्रत्याशी बनाया है।

Leave a comment