Search KhabarFast

Press ESC to close

असम में अवैध घुसपैठ पर सरकार सख्त, CM हिमंता ने 17 बांग्लादेशियों को देश से बाहर खदेड़ा

असम में अवैध घुसपैठ पर सरकार सख्त, CM हिमंता ने 17 बांग्लादेशियों को देश से बाहर खदेड़ा

Bangladeshi Infiltrators: असम में आए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस कार्रवाई में 17 लोगों को असम से बाहर निकाला गया है। इन लोगों में 9बड़े और 8 बच्चे शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 बांग्लादेशियों को पकड़कर पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि घुसपैठ के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन बांग्लादेशियों के नाम भी लिखे है, जिनको असम से बाहर निकाला गया है।

पहले भी पकड़े गए थे बांग्लादेशी

इससे पहले 5 सितंबर, 2024 को राज्य के अधिकारियों ने 5 बांग्लादेशियों को पकड़ा था। यह सभी असम के करीमगंज जिले से अवैध तरीक से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकन्नी पुलिस ने काम कर दिया। जिसके बाद बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर निकाल दिया गया था।

बांग्लादेश की हिंसा से देश छोड़ रहे लोग

राज्य के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। आपको बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता पलटने के बाद बढ़ती हुई हिंसा के बाद वहां से काफी लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। यह लोग भारत में सीमावर्ती राज्यों में पनाह ले रहे हैं।

बढ़ाई गई सीमा सुरक्षा 

इसी वजह से केंद्र सरकार हर तरफ अपनी नजर बनाए हुई है। भारत में बांग्लादेश से कोई भी शरणार्थी न आने पाए इसके लिए बीएसएफ ने बांग्लादेश से लगी 92 किलोमीटर की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। असम पुलिस भी इसमें प्रदेश की सीमा पर बीएसएफ का साथ दे रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mousam: 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों की बारिश से मिली राहत अब खत्म होती दिख रही है।

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर में अग्निकांड, 20 लोगों की मौत, सीएम ने कहा—सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है

Delhi Fire: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि आग आज सुबह-सुबह लगी। दक्षिण जिले के DDMA के SDM जितेंद्र कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Rift In TMC: बंगाल में ममता के साथ अपनों ने किया खेला, 59 विधायकों ने बनाया अलग गुट; क्या टूट जाएगी टीएमसी?

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के सदम से अभी टीएमसी ऊभरी भी नहीं थी कि एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। टीएमसी नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब मौके देखते हुए ममता बनर्जी का साथ अपनों ने भी छोड़ना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक-दो नहीं लगभग 59 विधायक अलग गुट बनाने के लिए तैयार हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast