Search KhabarFast

Press ESC to close

Rift In TMC: बंगाल में ममता के साथ अपनों ने किया खेला, 59 विधायकों ने बनाया अलग गुट; क्या टूट जाएगी टीएमसी?

Rift In TMC: बंगाल में ममता के साथ अपनों ने किया खेला, 59 विधायकों ने बनाया अलग गुट; क्या टूट जाएगी टीएमसी?

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के सदम से अभी टीएमसी ऊभरी भी नहीं थी कि एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। टीएमसी नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब मौके देखते हुए ममता बनर्जी का साथ अपनों ने भी छोड़ना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक-दो नहीं लगभग 59 विधायक अलग गुट बनाने के लिए तैयार हैं।

टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा स्पीकर से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। वहीं, बगावती तेवर अपना चुके विधायकों का दावा है कि 59 दो-तिहाई से ज्यादा विधायक उकने समर्थन में हैं। ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने सोमवार को टीएमसी के कई विधायकों से मुलाकात की थी।

टीएमसी में दो फाड़

टीएमसी में गुटबाजी उस वक्त खुलकर सामने आ गई है। जब ममता बनर्जी ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई। आलम ये हुआ है कि 80 में 10 विधायक भी बैठक में नहीं पहुंचे। लिहाजा बैठक को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 2 जून को बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरी ममता बनर्जी के समर्थन में एक-दो विधायक और सांसद को छोड़कर कोई दिखाई नहीं दिया। इसके टीएमसी में दरार की कहानी साफ दिखाई देने लगी। इससे पहले टीएमसी के 100 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया था। एक लोकसभा सांसद ने भी इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी के कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।   

Also read: गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार

करारी हार के बाद घमासान

विधानसभा चुनाव में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 294 सीटों पर हुए चुनाव में टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें मिली। वहीं, 207 सीटों के साथ भाजपा ने बहुमत हासिल किया और पहली बार बंगाल में सरकार बनाई। शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। चुनाव में मिली हार का साइड अफेक्ट टीएमसी में दिखने लगा। एक-एक कर कई नेता पार्टी से इस्तीफा देते चले गए या उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, बागी नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast