Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mousam: 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mousam: 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mousam: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों की बारिश से मिली राहत अब खत्म होती दिख रही है। हालांकि 3 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 4 और 5 जून को भी बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मथुरा, आगरा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जून को ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। बिहार में 3 से 5 जून तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पटना, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही मानसून के अरब सागर, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इससे आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Also read: FASTag से जुड़ी बड़ी अपडेट ! अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पांच प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और डाक विभाग को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार के फैसलों से इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार

Vande Bharat Food Menu: अब 10 नहीं, मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम, IRCTC ने बदला खाने का मेन्यू; जानें क्या-क्या हटाया

Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खानपान से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेनों में मिलने वाले खाने का मेन्यू बदल दिया है। अब यात्रियों को एक मील में पहले मिलने वाले 8 से 10 आइटम की जगह सिर्फ 4 आइटम परोसे जाएंगे। रेलवे ने यह बदलाव खाने की गुणवत्ता, ताजगी और साफ-सफाई बेहतर बनाने

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature:यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे और तय समय पर वह अपने आप सामने वाले व्यक्ति को भेज दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast