Search KhabarFast

Press ESC to close

जुबीन गर्ग के मौत को लेकर सीएम हिमंत का आया बयान, बोले- मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

जुबीन गर्ग के मौत को लेकर सीएम हिमंत का आया बयान, बोले- मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

Zubeen Garg Death Case: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि नॉर्थईस्ट फेस्ट के आयोजक और जुबीन गर्ग के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले को लेकर जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुबीन गर्ग के अचानक मौत से पूरे असम और पूर्वोत्तर में मातम छा गया।

मैनेजर के घर की हुई तलाशी

गुवाहाटी में गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर SIT ने घर की तलाशी ली। CID की टीम परिसर में पहुंची और करीब दो घंटे तक तीन मंजिला इमारत के बाहर तैनात रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने फ्लैट नंबर 3A में प्रवेश किया। इस 3BHK फ्लैट में सिद्धार्थ शर्मा अपने परिवार के साथ साल 2019 से रह रहे हैं। घर की तलाशी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ और लगभग एक घंटे तक चला।

फैंस ने जताई नाराजगी

इस छापेमारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जुबीन गर्ग के फैंस वहां पहुंच गए और SIT की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। फैंस का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और सहयोग की अपील की। भीड़ के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को तैनात करना पड़ा.। फिलहाल SIT ने इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं और इसकी अर्जी भी कोर्ट में दायर कर दी है। शादी के 6 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने अपने तलाक पर खुलकर बात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast