Search KhabarFast

Press ESC to close

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा...डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा...डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से पंजाब जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन इंटरचेंज के पास हुआ। इस दुर्घटना में 17 वर्षीय नेहा और 36 वर्षीय चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हुए 25 से ज्यादा यात्रियों को तुरंत बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना सामने आई है। उनके मुताबिक, बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से 25 लोग घायल हुए हैं।

यात्री ने बताई हादसे की पूरी कहानी

बस में सवार लखीमपुर खीरी निवासी राम लखन ने बताया कि हादसे से करीब 50 मीटर पहले ही बस अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ जाने लगी थी। यात्रियों ने चालक को कई बार आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं संभला। उनका कहना है कि ड्राइवर सो गया था, जिसके बाद बस सीधे डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, सड़क सुरक्षा और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालकों की सतर्कता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

Also read: यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'दीया-बाती पर करोड़ों, लेकिन बिहार बाढ़ पीड़ित...', तेजस्वी यादव ने प्रभावितों के लिए उठाई आवाज; सरकार पर साधा निशाना

Tejashwi Yadav on Bihar Flood Victims: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग दोहरे संकट से जूझ रहे हैं और सूखा प्रभावित किसानों के लिए 15,000 रुपये के मुआवजे की मांग की।

'अगर भाजपा को रोकना हैं तो...', UP चुनाव से पहले ओवैसी का गठबंधन ऑफर; जानें विपक्षी दलों से क्या कहा

Owaisi on UP Election 2027: अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज 20 सितंबर 2026 रविवार को उत्तर प्रदेश के चुनाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि AIMIM उन सभी के साथ काम करने को तैयार है जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकना चाहते हैं।

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू, गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैलेगी जागरूकता

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast