Search KhabarFast

Press ESC to close

शांति वार्ता फेल होते ही PAK हुआ बर्बाद, 78 हजार करोड़ स्वाहा; भारतीय शेयर बाजार का भी बुरा हाल

शांति वार्ता फेल होते ही PAK हुआ बर्बाद, 78 हजार करोड़ स्वाहा; भारतीय शेयर बाजार का भी बुरा हाल

Share Market Downfall: ईरान-अमेरिका के बीच शांति फेल होते पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज को नुकसान का सामना करना पड़ा है। कराची स्टॉक एक्सचेंज में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से 78 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को केएसई में 12 हजार से ज्यदा अंकों की उछाल देखने को मिली थी। तब ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया था। उस वक्त पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता के लिए मध्यस्तथा की थी। 

कराची स्टॉक एक्सचेंज डूबा 

सोमवार यानी 13 अप्रैल को कराची स्टॉक एक्सचेंज क्रैश हो गया। केएसई 7 हजार अंकों से ज्यादा लुढक गया। एक दिन पहले केएसई 1,67,191.38 अंकों पर था। वैसे दोपहर 3 बजे 30 मिनट पर केएसई करीब 6400 अंकों के साथ 1,60,801.83 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वैसे अप्रैल के महीने में 10 तारीख तक केएसई में 18,448.07 अंक यानी 12.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज में 12 हजार अंकों का इजाफा देखने को मिला था। जबकि 31 मार्च को केएसई 1,48,743.31 अंकों पर बंद हुआ था। 

Also read: Gold-Silver Price: US-ईरान सीजफायर के बाद चांदी ने मारी बड़ी छलांग, एक दिन में ₹11,000 हुई महंगी; सोना भी चमका

सेंसेक्स और निफ्टी भी धड़ाम 

वहीं दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार में पाकिस्तान के मुकाबले में काफी कम गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सवेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 703 अंकों की गिरावट के साथ 76,847.57 अंकों पर क्लोज हुआ। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 1,681.93 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो निफ्टी 207.95 अंकों की गिरावट के साथ 23,842.65 अंकों पर आ गया।  जबकि निफ्टी में करीब 500 अंकों की गिरावट देखी गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Civil Judge Vacancy 2026: सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर, इस राज्य में निकली 173 वैकेंसी; बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई

BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2026 के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत की जा रही है।

Gold Silver Price Today: सुबह-सुबह बदले सोने के दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: पिछले सप्ताह सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी में 10,000 रुपये यानी 4.2 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सोने में 3,800 रुपये यानी 2.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने की वजह से अभी यही रेट लागू होंगे। बीते हफ्ते में बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चलिए एक नजर डाल लेते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव पर।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें