Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: US-ईरान सीजफायर के बाद चांदी ने मारी बड़ी छलांग, एक दिन में ₹11,000 हुई महंगी; सोना भी चमका

Gold-Silver Price: US-ईरान सीजफायर के बाद चांदी ने मारी बड़ी छलांग, एक दिन में ₹11,000 हुई महंगी; सोना भी चमका

Gold Silver Price After Ceasefire: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक ही दिन में चांदी 11,000 रुपये महंगी होकर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। तो वहीं, सोने के भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 3,200 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर समझौते की खबर ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया। तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने से निवेशक सोने-चांदी की ओर आकर्षित हुए। घरेलू बाजार में भी मांग बढ़ने से कीमतें ऊंची उड़ीं। चांदी में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।  

Also read: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,53,980 से ₹1,54,112 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग  ₹1,41,160 - ₹1,41,270 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,51,018 से ₹2,77,000 प्रति किलो 

2. मुंबई: 24K सोना ₹1,53,830 से ₹1,53,820 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,37,200 से ₹1,41,010 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 - ₹2,60,000 प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,49,100 से ₹1,54,265 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,590 - ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी  ₹2,55,000 - ₹2,65,100 प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,49,630 से ₹1,53,830 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,090 - ₹1,41,010 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो

5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,49,210 से ₹1,54,040 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,37,800 से ₹1,42,100 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast