ISS में आई दरारें...हुआ लीकेज, Sunita Williams समेत कई अंतरिक्षयात्रियों पर मंडरा रहा खतरा

ISS में आई दरारें...हुआ लीकेज, Sunita Williams समेत कई अंतरिक्षयात्रियों पर मंडरा रहा खतरा

Leaking And Cracks In ISS: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में पिछले पांच वर्षों से हल्का लीकेज हो रही थी। जिसे लेकर NASA की चिंता और बढ़ गई है। क्योंकि अब ये लीकेज 50 जगहों पर होने की जामकारी सामने आई है। इसी के साथ ISSमें भी दरारें होने लगी हैं। जिससे सुनीता पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी बीच, NASA की एक रिपोर्ट लीक होने की खबर सामने आई है। उस रिपोर्ट से पता चला है कि सुनीता विलियम्स समेत अन्य अंतरिक्षयात्रियों की जान खतरे में है। इसी के साथ ISSपर भी खतरा मंडरा रही है। वहीं, रूस की तरफ से ISSमें माइक्रो वाइब्रेशन का भी दावा किया गया है।

रूस ने किया दावा

रूस ने बताया कि पृथ्वी की कक्षा में लैब में माइक्रो वाइब्रेशन हो रहा है। जिस पर NASA ने कहा कि स्पेस स्टेशन से बड़ी मात्रा में हवा निकल रही है, जो खतरे की घंटी है। इस लीकेज की वजह क्या है, इसे लेकर नासा और रूसी एजेंसी रॉसकोमोस के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

वहीं, NASAयात्रियों को बचाने की कोशिश में जुटी हैं।  NASAके अंतरिक्षयात्री बॉब कैबाना ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लीकेज को लेकर चिंता जताई हैं। उन्होंने कहा कि लीकेज को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकता है। लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। बता दें, सबसे पहले स्पेस स्टेशन पर मौजूद यवेज्दा मॉड्यूल से लीकेज शुरू हुई थी। यह डॉकिंग पोर्ट तक जाने के लिए एक सुरंग है। इसका कंट्रोल रूप के पास है।

जून को भरी थी उड़ान

बता दें, सुनीता विलियम्स अपने अंतरिक्ष साथी बुच विलमोर के साथ जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री ने 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। जिसके बाद 6 जून को ISSपहुंचे थे।  पिछले 150 दिनों से अधिक समय से दोनों ISSपर फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्री के वापस आने की उम्मीद है।

Leave a comment