
Donald Trump Warn India: अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में एक कार्यक्रम में ट्रंप ने भारत को चेतावनी दे दी है। उन्होंन कहा कि अगर भारत हमपर टैक्स लगाता है तो हम भी भारत पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि अगर भारत हम पर टैक्स लगाता हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाते हैं। लगभग सभी मामलों में, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं, और हम उन पर कर नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाते हैं।
भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है- ट्रंप
एक सम्मेलन में ट्रंप ने कहा ने आप जानते हैं, वे एक साइकिल भेजते हैं और हम उन्हें एक साइकिल भेजते हैं. वे हमसे 100 और 200 शुल्क लेते हैं. भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। ब्राज़ील बहुत अधिक शुल्क लेता है. अगर वे हमसे शुल्क लेना चाहते हैं, तो यह ठीक है, लेकिन हम उनसे वही शुल्क लेंगे।
ब्रिक्स देशों की दी गई चेतावनी
इसके अलावा, ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार युद्ध के दौरान भारत को धमकी दी कि अगर भारत अपनी टैरिफ नीतियों में बदलाव नहीं करता है, तो वे अमेरिका भी भारत पर बदला लेने वाले टैरिफ लगा सकते हैं। यह चेतावनी भी ब्रिक्स देशों को दी गई थी, जहां उन्होंने संकेत दिया कि अगर ये देश डॉलर के विकल्प की तलाश करते हैं, तो उन्हें 100 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।
Leave a comment