Search KhabarFast

Press ESC to close

पश्चिम बंगाल सरकार पर अराजकता का आरोप, अमित शाह ने TMC पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल सरकार पर अराजकता का आरोप, अमित शाह ने TMC पर साधा निशाना

West Bengal Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल “अराजकता” का शिकार रहा है और यह चुनाव सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव जीतना जरूरी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और अवैध घुसपैठ को रोका जा सके।

भय और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए होगा चुनाव

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी। शाह ने कहा कि अगर पार्टी पर चार्जशीट लाने को लेकर आरोप भी लगते हैं, तो यह जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गृह मंत्री ने इस चुनाव को “डर और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई” बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भय और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए है।

शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लगया आरोप

शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “गोल्डन रूल” लाने की जगह राज्य में “कट मनी सरकार” बनाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि TMC के शासन में बंगाल की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ और राज्य उद्योगों के मामले में पिछड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के कार्यकर्ता लोगों को परेशान करते हैं और राज्य में डर का माहौल बनाते हैं। उनके मुताबिक, बंगाल की जनता इस स्थिति से छुटकारा चाहती है।

बीजेपी स्थिति को बदलने का काम करेगी

शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में “झूठ और डर” का माहौल बना रहा है और बीजेपी इस स्थिति को बदलने के लिए काम करेगी। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में TMC का असली चेहरा जनता के सामने आएगा। अमित शाह ने दोहराया कि बीजेपी का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना और राज्य में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीट शेयरिंग के बीच सपा के उम्मीदवारों के ऐलान ने बिगाड़ा खेल, भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद; बोले - हम सहयोगी बन सकते हैं, भिखारी नहीं...

Imran Masood Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा ने चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट में पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बेहट के लिए उमर अली खान, सहारनपुर के लिए आशु मलिक, कैराना के लिए नाहिद हसन, अमरोहा के लिए महबूब अली और ललितपुर के लिए ज्योति लोधी का नाम तय किया गया है।

Punjab Politics: BJP-SAD गठबंधन पर PM मोदी का बयान, अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद

Punjab News:पंजाब की राजनीति में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने अकाली दल की NDA में वापसी का स्वागत करते हुए इसे स्वाभाविक गठबंधन बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव! महिलाओं को 40 हजार पेंशन, 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा?

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने जनता को साधने के लिए बड़े चुनावी वादों की तैयारी कर ली है। पार्टी 26 नवंबर को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है, जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने जैसे बड़े ऐलान शामिल होने की चर्चा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast