Search KhabarFast

Press ESC to close

Utpanna Ekadashi 2026: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? नोट करें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Utpanna Ekadashi 2026: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? नोट करें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Utpanna Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन अधिक मास के जुड़ने से इसकी संख्या 26 हो जाती है। धार्मिक दृष्टि से इन सभी एकादशियों को अहम माना गया है। ठीक उसी तरह उत्पन्ना एकादशी को भी महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी एकादशी प्रकट हुई थीं, जिसके बाद से एकादशी व्रत की परंपरा शुरु हुई।

लेकिन इस साल की उत्पन्ना एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि उत्पन्ना एकादशी की तिथि 03 दिसंबर से शुरु हो रही है, तो कुछ का कहना है कि 04 दिसंबर सही तारीख है। ऐसे में लोगों की कंफ्यूजन को दूर करते हुए आज हम आपको उत्पन्ना एकादशी की सही तारीख और व्रत के बारे में सारी जानकारी दे रहे है।

उत्पन्ना एकादशी की सही तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 03 दिसंबर 2026, गुरुवार को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगी। जिसकी समापन अगले दिन 04 दिसंबर 2026, शुक्रवार को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि की आधार पर 04 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 

Also read: Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:10 बजे से 06:04 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक 
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:55 बजे से 02:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:21 बजे से 05:49 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:44 बजे से 12:39 बजे तक

उत्पन्ना एकादशी का व्रत

उत्पन्ना एकादशी का व्रत 04 दिसंबर को रखा जाएगा। लेकिन इसका पारण 5 दिसंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06:59 बजे से 09:04 बजे तक रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी साल की सभी एकादशियों में सबसे खास है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन से एकादशी व्रत की शुरुआत हुई थी। कथाओं के अनुसार, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में थे, तब इस बात का फायदा उठाकर मुर नामक राक्षस देवताओं को परेशान करता था। योगनिद्रा से जागने के बाद भगवान विष्णु और मुर के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान  भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई, जिन्हें देवी एकादशी का नाम दिया गया, जिन्होंने मुर राक्षस का वध किया।
इसके बाद भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर देवी एकादशी को वरदान दिया कि जो भी भक्त इस दिन व्रत करेगा, उसके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे। और तभी से उस दिन से एकादशी व्रत की शुरुआत हुई।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सतर्कता बरतनी होगी। कर्क राशि के जातकों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए सामाजिक संपर्क बढ़ने और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today: 24 नवंबर को किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को आज अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast