Search KhabarFast

Press ESC to close

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने अपने 84 दिन वाले प्लान में बदलाव किया है। पहले ये प्लान 859 रुपए में उपलब्ध था लेकिन, अब इसकी कीमत 899 रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही 799 वाला प्लान खत्म कर दिया गया है।

एयरटेल का रिचार्ज हुआ महंगा

अगर बेनिफिट्स की बात करें तो कीमत बढ़ने के बावजूद सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूजर्स को अभी भी 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी भी पहले की तरह 84 दिन की है। यानी यूजर्स को वहीं सुविधाएं ज्यादा कीमत पर दी जा रही हैं। टेलीकॉम कंपनी के जानकार कहते हैं कि कंपनियां अपने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए टैरिफ में धीरे-धीरे इजाफा कर रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में रिलायंस जीओ और वोडाफोन-आइडिया भी अपने प्लान्स महंगे कर सकते हैं।  

Also read: मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

5जी के कारण बढ़ रहा खर्च  

बताया जा रहा है कि 5जी नेटवर्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से टेलीकॉम कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ा है। कंपनिया दबाव को खत्म करने के लिए रिचार्ज महंगे कर रही है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो क्लियर है कि अब रिचार्ज की कीमत बढ़ेगी। यूजर्स को अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जबकि सुविधाएं लगभग वहीं रहने वाली हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI Loan Facility:अब डिजिटल ट्रांसजैक्शन के आधार पर मिलेगा लोन, SBI करने जा रहा सुविधा शुरू

SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।

BRICS में पीएम मोदी ने दिए कई बड़े संदेश, बोले- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलना होगा

दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए मानवता को भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपसी सहयोग के जरिए ही दुनिया की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

PM Modi Address BRICS Summit: दिल्ली में 12 सितंबर यानी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने दुनियाभर के तमाम नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast