Air Force Military Exercise: भारतीय वायुसेना सुल्तापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर युद्धाभ्यास कर रही है। इस एयरशो में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे फाइटर जेट्स ने अपना पराक्रम दिखाया। वायुसेना आपातकालीन स्थितियों में हाइवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परख रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एक्सप्रेस वे का 13 किलोमीटर का हिस्सा सील कर दिया है। साथ ही ट्रैफिक को एक मई के लिए डायवर्ट किया गया। यह युद्धाभ्यास दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा।
एक्सप्रेसवे पर सेना का पराक्रम
एक्सप्रेस वे की एयरस्ट्रिप पर युद्धाभ्यास का शेड्यूल काफी सख्त रखा गया है। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों के करतब दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भी युद्धाभ्यास होता रहेगा। सुखोई-30 और मिराज जैसै विमान टच एंड गो ड्रिल के जरिए अपनी युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के जरिए स्पेशल फोर्सेस को स्लिदरिंग तकनीक से उतारने का अभ्यास किया जा रहा है।
Also read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सैन्य की ताकत दोगुनी, यहां देखें नए और अपग्रेडेड हथियारों की पूरी लिस्ट
वायुसेना के लिए अभ्यास अहम
यह हाईवे एयरस्ट्रिप युद्ध के समय अपनी सेना के लिए बैकअप रनवे का काम करती है। अगर दुश्मन देश मुख्य एयरबेस को निशाना बनाता है, तो वायुसेना इन्हीं हाइवे स्ट्रिप्स से अपनी उड़ाने जारी रख सकती है। मंगलवार यानी 21 अप्रैल को भी नौ विमानों ने एक तक युद्धाभ्यास किया था। इस एयर शो से न केवल सेना की तैयारियों को मजबूती मिल रही है, बल्कि सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्र को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर स्थानीय लोग भी छत पर जमा हो गए।