Search KhabarFast

Press ESC to close

‘भारत निभा सकता है अहम भूमिका’ ईरान-US मध्यस्थता पर बोले राजनाथ सिंह

‘भारत निभा सकता है अहम भूमिका’ ईरान-US मध्यस्थता पर बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on Iran-US Mediation: जर्मनी के बर्लिन में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में अभी जैसे हालात हैं वैसे भारत सीधे मध्यस्थता नहीं कर रहा, लेकिन भविष्य में इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अपनी तरफ से कोशिश भी की है। प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों से युद्ध समाप्त करने की अपील की है। लेकिन आप जानते हैं कि हर चीज का एक सही समय होता है. हो सकता है कि आगे चलकर वो समय आए, जब भारत अपनी भूमिका निभाए और उसमें सफलता भी मिले।

इस दौरान जर्मनी के साथ संबंध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अपने आप में ये एक उपलब्धि है कि भारत और जर्मनी के बीच संबंध समय के साथ धीरे-धीरे मजबूत होते गए हैं और आज हमारे जर्मनी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और 2026 का ये साल हमारी लिए खास है क्योंकि ये साल हमारे जो जर्मनी के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध हैं उसके 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और 75 वर्ष का भारत और जर्मनी के रिश्तों का जो ये सफर रहा है उसमें परस्पर विश्वास बढ़ा है, परस्पर आदर बढ़ा है और हमारे संबंध लोकतांत्रिक मूल्य पर पूरी तरह से आधारित है और मैं कह सकता हूं कि भारत और जर्मनी के बीच ऐसे रिश्ते बने हैं जो कि लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Also read: Pahalgam Attack Anniversary: 'आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी का कड़ा रुख

पाकिस्तान में नहीं बनी बात

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय आया है कि जब अमेरिका और ईरान की बीच पहली बातचीत पाकिस्तान में हो चुकी है, दूसरी वार्ता फिलहाल टाल दी गई है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि कोई तीसरा देश बीच में आकर मध्यस्थता की जिम्मेदारी संभाल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI Loan Facility:अब डिजिटल ट्रांसजैक्शन के आधार पर मिलेगा लोन, SBI करने जा रहा सुविधा शुरू

SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।

Shreesanth Father Demise:श्रीसंत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से शोक में डूबा परिवार

Shreesanth Father Demise: पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता वी. शांताकुमारन नायर का निधन हो गया। उनके परिवारक सूत्रों से यह जानकारी दी गई है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

PM Modi Address BRICS Summit: दिल्ली में 12 सितंबर यानी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने दुनियाभर के तमाम नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast