Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा सहित 19 राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा सहित 19 राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: अप्रैल महीने के शुरूआत में एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत देश के 19 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते मंगलवार को दिल्ली और पंजाब में मौसम ने करवट ली थी। दिल्ली के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।  

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसइस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश-तूफान की संभावना है। इसके साथ ही 3 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड में में मध्यम बारिश के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल और जम्मू कश्मीर पर भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, 2 से 6 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान और 3, 4 और 6 अप्रैल पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

 

Leave a comment