Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 21 जून 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में बदलने वाला है मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। फिलहाल मानसून तेलंगाना से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने के संकेत

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 21 से 25 जून के बीच बारिश की संभावना जताई है। रविवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन बारिश के बाद इसमें गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। यूपी के आगरा, मेरठ, कानपुर, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बिजनौर, अलीगढ़ और एटा समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार के पूर्णिया, भोजपुर, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया सहित 15 से अधिक जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Also read: PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

PM Modi In Bengal: पश्चिम बंगाल  के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि "बाबा तारकनाथ और बंगाल की यह पुण्यभूमि, पश्चिमबंग दिवस की यह ऐतिहासिक तारीख और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, आज चुनाव और शपथ ग्रहण के बाद मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है। बंगाल की हवा में अब एक नई ताज़गी है। यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद हो गया है। जैसे बंगाल का गौरव लौटने का आरंभ हो गया है। आज का यह कार्यक्रम साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है।

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग की धूम, कोलकाता में पीएम मोदी ने किया नेतृत्व

देशभर में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast