Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में नरमी, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

Gold Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में नरमी, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

Gold Silver Rate: देश के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोर रुख के बीच कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। ऐसे में शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत करीब 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,12,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है, जहां 24 कैरेट सोना 1,52,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। देश के विभिन्न शहरों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये से 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से निवेशकों का रुझान सोने से हटकर बॉन्ड और अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने से सोने की मांग कमजोर हुई है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और शांति समझौते की दिशा में बढ़ते कदमों ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को प्रभावित किया है। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की चाल के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल कीमतों में आई नरमी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

Also read: Job Alert: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast