
Elephant Attack On A Person: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जंगल में काम कर रहे एक मजदूर की जंगली टस्कर हाथी ने पटक-पटककर हत्या कर दी। बता दें कि 23 वर्षीय मजदूर श्रीकांत सतरे अपने साथियों के साथ जंगल में घूमने गया था। इस दौरान वह जंगह में हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद हाथी ने उसपर हमला कर दिया। हाथी के हमले में उसकी मौत हो गई।
सेल्फी के चक्कर में गई जान
बताया जा रहा है कि श्रीकांत सतरे महाराष्ट्र के चंद्रपुर का रहने वाला था। वह गढ़चिरौली में केबल बिछाने का काम करता था। केबल बिछाने का काम वो आबापुर गांव में कर रहा था। इसी दौरान उसे पता चला कि जंगल में हाथी घूम रहा है। जिसके बाद उसको हाथी देखने की इच्छा की। वहीं, श्रीकांत अपने दो साथियों के साथ गुरुवार की सुबह हाथी देखने गया। हाथी दूर था, इस दौरान श्रीकांत ने सेल्फी लेने की कोशिश की।
हालांकि जब हाथी श्रीकांत के नजदीक पहुंचा तो उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद जंगली हाथी ने श्रीकांत को पटक-पटककर मार डाला। हादसे में अपने दोस्त की जान जाते देख श्रीकांत के बाकी साथी जान बचाकर वहां से भाग गए। दूसरी तरफ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
घटना के बाद पहुंचा वन विभाग
इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अधिकारियों ने मजदूरों और स्थानीय लोगों से अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जंगली जानवरों से दूर रहें। जंगल में काम करते समय सावधानी बरते। बता दें कि गढ़चिरौली के जंगलों में इस वक्त हाथियों का आना-जाना बढ़ गया है। जिससे स्थानीय लोगों और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर खतरा बढ़ गया है।
Leave a comment