Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को भेजा न्योता, जानें किस बैठक के लिए किया आमंत्रित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को भेजा न्योता, जानें किस बैठक के लिए किया आमंत्रित

India Invites Pakistan For Meeting: ऑपरेशन सिंदूर के लगभग डेढ़ साल बाद भारत ने पाकिस्तान को एक बैठक के लिए न्योता भेजा है। ये बैठक दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। भारत ने बैठक के लिए पाकिस्तान के अलावा 10 सदस्यों देशों को आमंत्रित किया है।

मई 2025 में पलहगाम आतंकी हमले हमले बाद ऑपरेशन के दौरान दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़प के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को न्योता दिया है।

दिल्ली में होने वाली बै बैठक

दरअसल, दिल्ली में सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम के लिए पाकिस्तान सहित SCO के सभी देशों को न्योता भेजा गया है। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की तरफ से आयोजित किए जाने वाले इस संवाद का प्रस्ताव पिछले साल तियानजिन में आयोजित SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने रखा था। जिसे SCO के सदस्यों ने स्वीकार किया था। सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान के मंत्री औरंगजेब खान खिची को न्योता भेजा है। इसके अलावा चीन, रूस, ईरान, बेलारूस और मध्य एशियाई देशों के संस्कृति मंत्रियोंम को आमंत्रण दिया गया है।      

कहां आयोजित होगी SCO समिट

अधिकारियों के अनुसार सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। ये संवाद कार्यक्रम दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में होगा। बताया जाता है कि 16वीं सदी में हुमायूं की ओर से ये किला बनाया गया था। यह किला कई पुरातात्विक खुदाई का स्थल भी रहा है। यहां हुई खुदाई से भारत के लगभग 3000 साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है।             

 

Also read: PM मोदी ने भुवनेश्वर में किया RBI के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर का उद्घाटन, बोले- साइबर खतरों से बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा जरूरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 'इस साल 1400+ से ज्यादा घाट बनेंगे', दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान; 16 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे

Delhi Chhath Festival: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आने वाले छठ त्योहार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की सुविधा, सुरक्षा, सफाई या छठ पूजा को आसानी से कराने के लिए इंतजामों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां तय समय में पूरी होनी चाहिए और अधिकारियों को सिर्फ प्रोग्रेस रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय हर घाट पर खुद जाकर इंतजामों का निरीक्षण करना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा 'इस साल छठ पूजा के लिए पिछले साल की तुलना में ज्यादा घाट बनाए जाएंगे। इस मौके पर पब्लिक हॉलिडे भी रहेगा।'

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में दिखा चक्रवात अर्नब का रौद्र रूप, तेज हवाओं और बारिश से कई इलाके प्रभावित; पेड़ भी उखड़े

Cyclone Arnab Alert: आंध्र प्रदेश के कोनासीमा ज़िले के कई इलाके साइक्लोन अर्नब की वजह से तेज़ हवाओं और भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, कई पेड़ उखड़ गए और गिर गए, जिससे प्रभावित इलाकों में दिक्कत हुई। तो वहीं, आंध्र प्रदेश स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (APSDMA) पिछले 24 घंटों से साइक्लोन अर्नब की मूवमेंट पर करीब से नज़र रख रही है और तटीय ज़िलों पर इसके असर को ट्रैक कर रही है, जहाँ तेज़ हवाओं और भारी बारिश की खबर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast