कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में हुई बड़ी दुर्घटना, गर्म खिचड़ी गिरने से 10 महिलाएं बुरी तरह से झुलसी

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में हुई बड़ी दुर्घटना, गर्म खिचड़ी गिरने से 10 महिलाएं बुरी तरह से झुलसी

Accident In Annirudhacharya Aasharam: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में बड़ी घटना हो गई है। बता दें कि उनके आश्रम में महिलाओं पर गर्म खिचड़ी गिर गई है। जिसके बाद घायल हुई 10 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना मथुरा के वृंदावन में स्थित गौरी गोपाल आश्रम में हुई है। वहीं, घटना के बाद प्रशासन ने कहा कि सभी घायलों को मथुरा के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अस्पताल के सीएमओ ने घटना की जानकारी दी  

इस घटना के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से कुछ श्रद्धालु वृंदावन धार्मिक यात्रा पर आए हुए हैं। इसी क्रम में सभी श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे। वहां पर आश्रम के बाहर हर रोज की तरह भोजन का वितरण किया जा रहा था। सभी श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी खिचड़ी से भरा भगौना लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई। सीएमओ ने कहा कि इस घटना में 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। जिसके कारण अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई थी।                         

अनिरुद्धाचार्य ने भी जारी किया बयान                          

मशहूर कथावचक और गौरी गोपाल आश्रम के संचालक अनिरुद्धाचार्य ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आश्रम में हर रोज बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है। एक कर्मचारी का पैर अचानक फिसल जाने के कारण ऐसी घटना घटी है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि इस हादसे में जितनी महिलाएं झुलसी हैं, उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                                                   

Leave a comment