विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे का रखा ये खास नाम

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे का रखा ये खास नाम

Anushka Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर किलकारी गूंजी है। दअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं।इस खुशखबरी की जानकारी विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बच्चे का जन्म 15 फरवरी, 2024 को हुआ था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम अकाय रखा है।

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय, वामिका के छोटे भाई का स्वागत किया है। यह दुनिया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। प्यार और आभार, विराट और अनुष्का।”

जोड़े को दी बधाई

पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, कई हस्तियां ने जोड़े को बधाई दी। इनमें रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह, श्वेता बच्चन और हुमा कुरेशी समेत कई लोग शामिल थे। काफी वक्त से अनुष्का शर्मा पैपराजी की नजरों से दूर रहीं थी। यह कोई संयोग नहीं है, अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ साल तक डेटिंग के बाद 2017 में इटली में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। करियर की बात करें तो एक्ट्रेस अब फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

Leave a comment