सर्वाधिक फीस पाने वाली टीवी एक्ट्रेस की सूची में प्रियंका चोपड़ा

सर्वाधिक फीस पाने वाली टीवी एक्ट्रेस की सूची में प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं। फोर्ब्स की सूची में पीसी का नाम उन दस एक्ट्रेसेस में शुमार हुआ है जिन्हें सबसे ज्यादा फीस दी जा रही हैं। प्रियंका का क्रम इस सूची में 8 वां है। प्रियंका की आय 11 मिलियन डॉलर बताई गई है।

प्रियंका ने टीवी शो क्वांटिको में एफबीआई-सीआईए एजेंट एलेक्स पेरिश का किरदार निभाया है। प्रियंका वार्षिक आय के मामले में दीपिका पादुकोण से आगे निकल गई हैं। दीपिका ने बीते साल 10 मिलियन डॉलर की कमाई की। 

फोर्ब्स ने प्रियंका को सूची में स्थान दिया है क्योंकि पीसी ने टीवी सीरीज में काम करने के बूते पश्चिम में भी अपनी पहचान बनाई है। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम बेवॉच होगा। प्रियंका इसमें बतौर विलेन नजर आएंगी।

फोर्ब्स की सूची के अनुसार दुनियाभर की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में पहले नंबर पर मॉर्डन फैमेली स्टार सोफिया वर्गेरा हैं जिनकी आय 43 मिलियन डॉलर बताई गई है। दूसरे क्रम पर द बिग बैंग थ्योरी एक्ट्रेस केली क्यूकू हैं इनकी आय 24.5 मिलियन डॉलर दर्शाई गई है। तीसरे नंबर पर द मिंडी प्रोजेक्ट्स की मिंडी केलिंग हैं। इनकी आय 15 मिलियन डॉलर है।

प्रियंका फिलहाल क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। फैन्स को बेवॉच की रिलीज का इंतजार है। कुछ समय के लिए पीसी न्यू यॉर्क में रह रही हैं।

सर्वाधिक फीस पाने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की सूची :

1. सोफिया वर्गेरा 43 मिलियन डॉ लर

2. केली क्यूको 24.5 मिलियन डॉलर

3. मिंडी केलिंग 15 मिलियन डॉलर

4. एलेन पोम्पियो और मारिस्का हेरगिटे 14.5 मिलियन डॉलर

6. केरी वाशिंगटन 13.5 मिलियन डॉलर

7. स्टेना केटिक 12 मिलियन डॉलर

8. प्रियंका चोपड़ा 11 मिलियन डॉलर

9. जूलियाना मार्गुलिस 10.5 मिलियन डॉलर

10. जूली बोन 10 मिलियन डॉलर

Leave a comment