
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की अगली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड सुर्खियों में हैं। इसकी शूटिंग विदेश में चल रही है। इस बीच दोनों ही कलाकारों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रद्धा और अर्जुन डांस करते दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में फिल्माए जाने वाले डांस नंबर का है। दोनों ही सितारे इसमें न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर नजर आ रहे हैं। अर्जुन के फैन्स इसे शेयर भी कर रहे हैं। पहले खबर आई थी कि अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी के बीच खटपट चल रही है। हालांकि बाद में दोनों ने ही इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
यह पहला मौका होगा, जब हाफ गर्लफ्रेंड के जरिए अर्जुन और श्रद्धा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित है। मोहित सूरी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म की एंड का थी जिसमें अर्जुन के साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। फिल्ममेकर आर बाल्कि की यह फिल्म खासी पसंद की गई थी।

Leave a comment