बिपाशा-करण का हो सकता है ब्रेकअप

बिपाशा-करण का हो सकता है ब्रेकअप

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके प्रेमी करण सिंह ग्रोवर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इन दोनों की शादी की योजना खटाई में पड़ सकती है। इन रिपोर्टों के अनुसार, कथित तौर पर यह बताया गया है कि बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु बहू के रूप में रिजेक्ट हो गई हैं। करण सिंह ग्रोवर की मां ने बहू के रूप में बिपाशा को नापसंद किया है। उन्होंने करण से कह दिया है कि अगर इसके बाद भी वे बिपाशा को अपना हमसफर बनाते हैं, तो वे करण से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी। गौर हो कि बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बहुत जल्द दोनों शादी भी करने वाले हैं।

बिपाशा करण की मां को बहू के रूप में इसलिए पसंद नहीं हैं, क्योंकि उन्हें बिपाशा की पिछली जिंदगी को लेकर कुछ समस्याह है। दरअसल करण से पहले बिपाशा की जिंदगी में  कई लोग आए, लेकिन बिपाशा किसी के साथ गृहस्थी के बंधन में नहीं बांध पाईं। लंबे रोमांस के बाद उनके प्रेमियों ने उन्हें नकार दिया। डीनो मारियो, जॉन अब्राहम सहित कई बिपाशा की लाइफ में आए। पहले यह भी खबर सामने आई थी कि बिपाशा की मां ने करण और जेनिफर के तलाक के मामले से दूर रहने को कहा था। अब करण की मां इन दोनों के इस रिश्ते से सहमत नहीं हैं।

 

Leave a comment