
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म की एंड का को लेकर खासा सुर्खियां में है। इसके अलावा वे अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा बटोर रहे है। खबरों की मानें तो अर्जुन इनदिनों नवोदित अभिनेत्री आथिया शेट्टी को डेट कर रहे है। दोनों ने अभी तक किसी भी फिल्म में एकसाथ काम नहीं किया है। अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने पिछले साल सलमान खान प्रोडक्शिन की फिल्मी हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मन में आदित्यम पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी मुख्य् भूमिका में थे। खबरों की मानें तो दोनों पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में एकसाथ नजर आये लेकिन इसके बावजूद उन्होंबने मीडिया कैमरों के सामने आने से मना दिया।
इस पार्टी में अर्जुन की एक्सा-गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हां भी नजर आई लेकिन पार्टी के दौरान वे दोनों को नजरअंदाज करती दिखाई दी। आपको बता दें कि सोनाक्षी और अर्जुन फिल्मा तेवर में नजर आये थे। इसके बाद खबरें आई कि दोनों एकदूसरे के बेहद करीब है। अर्जुन ने पार्टी के एक तसवीर भी इंस्टाएग्राम पर शेयर की है।

Leave a comment