
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर नया मुकाम हासिल किया है। ट्विटर पर उनके फैन्स की संख्या का आंकड़ा 8 मिलियन पार कर चुका है। हैदर स्टार ने अपने फैन्स का इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया है। शाहिद ने लिखा वॉव 8 मिलियन। सभी को धन्यवाद। अरुणाचल के जंगलों में हूं। यहां मुश्किल से ही नेटवर्क मिलता है। शूटिंग जारी है। आप सभी को धन्यवाद। शाहिद कपूर फिलहाल फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनोट भी नजर आएंगे। फिल्म विशाल भारद्वाज बना रहे है। यह फिल्म दूसरे विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शाहिद ने इसमें एक सैनिक की भूमिका निभाई है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। यह तीसरा मौका होगा जब शाहिद और विशाल भारद्वाज एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले शाहिद कपूर कमीने (2009) , और हैदर (2014) में नजर आ चुके है।

Leave a comment