Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी; वाराणसी-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले

यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी; वाराणसी-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 28 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों को भी बदल दिया गया है। बड़े स्तर पर हुए इन तबादलों को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

इस फेरबदल में नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों की जिम्मेदारी बदली गई है। 

- लक्ष्मी सिंह:गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनाई गईं।
- जे. रविंदर गौड़:गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के नए पुलिस कमिश्नर बने।
- मोहित अग्रवाल:वाराणसी से प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बनाए गए।
- किरण एस: लखनऊ रेंज से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर बनाए गए।
- पीयूष मोर्डिया:प्रयागराज से हटाकर एडीजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजे गए। 

ADG और DIG स्तर पर भी फेरबदल

सरकार ने जोन और रेंज स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं।

- रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया।
- प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन की जिम्मेदारी मिली।
- प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज बनाया गया।
- अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा रेंज भेजा गया।
- शैलेश कुमार पांडेय को डीआईजी अलीगढ़ रेंज बनाया गया।
- आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी मिली। 


अयोध्या और मुरादाबाद के SSP भी बदले

जिलों में भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर और प्रयागराज में तैनात डीसीपी के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुनीति को एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है।

कई अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, कारागार प्रशासन, अभिसूचना और पावर कॉर्पोरेशन में तैनात अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही 2020 बैच के तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादले निरस्त कर उन्हें नई तैनाती दी गई है। इस तरह उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए कमिश्नरेट से लेकर जोन, रेंज और जिला स्तर तक पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

Also read: UP News: दिल्ली में मर्डर, छोटा राजन की हत्या की साजिश से भी जुड़ा था नाम, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का खेल खत्म!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा में फिर हुए IAS और HCS अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा में फिर हुए IAS और HCS अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

Uttarakhand News: आपदा और सड़क हादसों में मदद करने वालों को मिलेगा पुरस्कार, CM धामी ने की 4 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast