Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 28 November: दक्षिण में बारिश की आफत, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर; 28 नवंबर के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 28 November: दक्षिण में बारिश की आफत, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर; 28 नवंबर के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

28 November Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे है। लेकिन इस बीच, देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ, जहां दक्षिण भारत में आंधी-बारिश के आसार बन रहे है। साथ ही, तेज हवाओं का दौर भी जारी है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड के साथ घने कोहरे का साया छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में देश के बदलते मौसम को लेकर अलर्ट किया है। तो चलिए IMD से जानते है कल 28 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा।

दक्षिण भारत: बारिश और तेज हवाओं का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधि दर्ज की जा रही है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक भी जारी रह सकता है। IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। साथ ही, बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Also read: Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी व्यापक बारिश की संभावना है। 02 दिसंबर तक यहां अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD ने बताया कि इस समय अंडमान सागर में एक नया ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे एक नया रूप ले रहा है, जिस वजह से क कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत: घने कोहरे की चादर

दूसरी तरफ, उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। जिस वजह से एयरपोर्ट, हाईवे और रेलवे रूट पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 27 और 28 नवंबर को अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना काफी ज्यादा है। इशके अलावा पहाड़ी राज्यों जिसमें हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कोहरे का दौर जारी रह सकता है। साथ ही, बर्फबारी भी जारी रह सकती है। ऐसे में IMD ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों जिसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है, में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Delhi News: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर चर्चित 'शीशमहल' आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता को शीशमहल की वास्तविक स्थिति और वहां मौजूद सुविधाओं से रूबरू कराना है।

Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, हरियाणा पंजाब यूपी में कोहरे का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast