Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: दिल्ली में मर्डर, छोटा राजन की हत्या की साजिश से भी जुड़ा था नाम, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का खेल खत्म!

UP News: दिल्ली में मर्डर, छोटा राजन की हत्या की साजिश से भी जुड़ा था नाम, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का खेल खत्म!

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्रानी दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीर नाम के युवक की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के युवक को गोली मार दी गई थी। इस हत्याकांड में नसीम दुर्रानी की कथित भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को उसके बुलंदशहर में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली।

दिल्ली पुलिस और नोएडा STF ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

गुप्त सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की टीम ने बुलंदशहर में दुर्रानी को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में नसीम दुर्रानी मारा गया। फिलहाल पुलिस की ओर से ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

छोटा राजन की हत्या की साजिश से भी जुड़ा था नाम

बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की कथित साजिश में भी सामने आया था। आरोप है कि उसे इस काम के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। हालांकि, इस मामले में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में खाकी दागदार! 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस SI को ACB ने दबोचा

Haryana News: हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हांसी के बास थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमृतलाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता के बेटे का नाम हटाने के बदले पैसों की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को अग्रोहा मोड़ पर 80 हजार रुपये लेते ही SI को पकड़ लिया।

Rahul Gandhi on Pakistan: आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, तभी होगी बातचीत, राहुल गांधी का दो टूक संदेश

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना बंद नहीं करता, तब तक दोनों देशों के बीच बातचीत संभव नहीं है। राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में आयोजित एक चर्चा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों के साथ-साथ देश की आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी और वैश्विक राजनीति पर भी अपनी राय रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast