Search KhabarFast

Press ESC to close

पूर्व इनेलो नेता परमवीर सैनी बीजेपी में शामिल

पूर्व इनेलो नेता परमवीर सैनी बीजेपी में शामिल

गोहाना में रविवार को राज्य मंत्री नायाब सैनी गोहाना पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व इनेलो नेता परमवीर सैनी को बीजेपी ज्वाईन करवाई। 

गौरतलब है कि परमवीर सैनी ने जिला पार्षद के चुनाव के दौरान इनेलो को अलविदा कह दिया था जिसके बाद से वो किसी पार्टी से संबंधित नही थे। राज्य मंत्री नायब सैनी समेत पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा और जिलाअध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल के नेतृत्व में परमवीर सैनी को बीजेपी ज्वाईन करवाई।

राज्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी एक विचारधारा है। जो हर कार्यकर्ता के मान सम्मान से लेकर देशभक्ती की सोच रखती है। नायब सैनी ने किसान फसल बीमा योजना पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष किसानों को बरगलाने की कोशिश ना करे। 

किसान फसल बीमा योजना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और किसानों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। विपक्ष केवल और केवल किसानों को अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में बरगला रहा है। किसान किसी के बहकावे में ना आए और फसल बीमा योजना का पूरा लाभ उठाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast