Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। दूसरी लिस्ट के बाद पार्टी अब तक कुल 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है।

बड़े नामों की कटी टिकट, नए चेहरों पर दांव

इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की लंबी विधानसभा सीट से टिकट काट दी गई है। उनकी जगह उनके भतीजे रणधीर सिंह धीरा को टिकट दिया गया है।वहीं, रोपड़ की चमकौर साहिब सीट से बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह AAP के विधानसभा इंचार्ज और दलित नेता जसबीर सिंह गढ़ी को मैदान में उतारा गया है।बठिंडा ग्रामीण से भी मौजूदा विधायक अमित रत्न कोटफत्ता का टिकट काटा गया है। उनकी जगह गोपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। अमित रत्न हाल ही में चंडीगढ़ में खुदकुशी करने वाले हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के रिश्ते में साले हैं।

Also read: 10 साल का हुआ नोटबंदी वाला 'खजांची', अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; 2047 को लेकर दी चुनौती

सांसदों को विधायकी का टिकट

AAP ने दो सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है। संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला सीट से टिकट दिया गया है। मीत हेयर पहले बरनाला से विधायक रह चुके हैं और बाद में संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे।इसी तरह होशियारपुर से AAP सांसद राजकुमार चब्बेवाल को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

अभिनेत्री सोनिया मान को मिला मौका

पार्टी ने ग्लैमर का तड़का भी लगाया है। अभिनेत्री सोनिया मान को अमृतसर की राजासांसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सुख सरकारिया का गढ़ मानी जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

10 साल का हुआ नोटबंदी वाला 'खजांची', अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; 2047 को लेकर दी चुनौती

Akhilesh Yadav on Notebandi anniversary: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को 2016 की नोटबंदी पर अपना 'खजांची' वाला तंज कसते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार कांड बताया। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कैश का सर्कुलेशन बढ़ गया और नोटबंदी से MSMEs को नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार को 1947 में आर्थिक हालात और 2047 में क्या होंगे, इस पर बहस करने का चैलेंज भी दिया।

UP Politics: UP चुनाव में दिखेगा ओवैसी और चंद्रशेखर रावण का गठजोड़, इस दिन होगा गठबंधन का ऐलान

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तपिश धीरे-धीरे बढ़ रही है। एनडीए और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बाद तीसरे मोर्च की तैयारी शुरू हो चुकी है। चंद्रशेखर रावण की आजाद सामाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने नया गठबंधन तैयार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast