Search KhabarFast

Press ESC to close

गुच्चुपानी का होगा कायाकल्प,गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात, पर्यटन हुई बड़ी चर्चा

गुच्चुपानी का होगा कायाकल्प,गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात, पर्यटन हुई बड़ी चर्चा

Uttarakhand News: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) के सौंदर्यीकरण एवं इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन हब के रूप में विकसित करने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट भौगोलिक संरचना के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के विकास से जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Also read: Uttarakhand News: प्रवासियों के दम पर उत्तराखंड को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, CM धामी ने बताई बड़ी बात

उत्तराखण्ड में पर्यटन राज्य की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण आधार

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन राज्य की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन स्थलों के उन्नयन तथा नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन विकास के संबंध में केंद्र सरकार को भेजे गए विभिन्न प्रस्तावों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महाराष्ट्र दौरे पर धन सिंह रावत, नवी मुंबई कोऑपरेटिव बैंक का किया भ्रमण, किसानों को बड़ा तोहफा

Uttarakhand News: सूबे के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने आज महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान नवी मुंबई में कोऑपरेटिव बैंक का भ्रमण कर बैंक की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुंबई के सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड की सहकारिता योजनाओं व नवाचारों की जानकारी भी साझा की।महाराष्ट्र दौरे पर गए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया

Uttarakhand News:CM धामी ने दी 78.18 करोड़ की सौगात, कुंभ 2027 की तैयारियों से लेकर सड़क-पेयजल योजनाओं को मंजूरी

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast