09 September Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हर जगह बादल बरस रहे है। इससे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 09 सितंबर 2026 बुधवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि देश के कई राज्यों में बारिश का आसार बने हुए हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि कुछ इलाकों में झमाझम बारिश संभव हैं।
इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 20-21 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ लैंडस्लाइड की चेतावनी अभी भी बनी हुई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-हवा चलेगी। बारिश का ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
Also read: Delhi News: मणिपुर के संगीतकार सी विक्रम सिंह की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार
09 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD की मानें तो राजधानी में कल 09 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती है, जिससे लोगों का गर्मी से रात मिलेगी। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
उत्तर प्रदेश का कल का मौसम?
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इस बीच IMD ने पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
09 सितंबर को भी बिहार में बारिश
IMD ने बिहार के लिए बारिश का अलर्ट किया है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।