Search KhabarFast

Press ESC to close

Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को केंद्र से मिला 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं-चावल, CM धामी ने जताया आभार

Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को केंद्र से मिला 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं-चावल, CM धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News: हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से आवंटित किया गया है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त आवंटन किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी। जिसके बाद भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने उत्तराखंड को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन गेहूं एवं चावल का अतिरिक्त आवंटन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘बच्चे जड़ों से जुड़कर दुनिया का नेतृत्व करें’, CM नायब सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को किया याद

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक विज्ञान और तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करते हुए ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनके हाथों में आधुनिक तकनीक, हृदय में करुणा, दृष्टि विश्वव्यापी होने के साथ-साथ कदम भारत की मिट्टी से जुड़े हैं। ऐसा करके अपनी संस्कृत और मातृभाषा को गौरव प्रदान किया है। आज सभी शिक्षण संस्थाओं में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों का जो सुंदर संगम दिखाई देता है, वह इसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है।

हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है। करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

Haryana News: सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा मौका, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 12 सितंबर तक आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में 22 नवंबर, 2026 से 1 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों में भाग लेने के लिए सिख संगत से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा इस प्रस्तावित सिख जत्थे में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast