Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में नई तकनीक पर फोकस करेगी यामाहा, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ा जोर

भारत में नई तकनीक पर फोकस करेगी यामाहा, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ा जोर

Yamaha Ethanol Bike: यामाहा मोटर इंडिया भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस वाली पहचान को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी अब हाइब्रिड, फ्लेक्स फ्यूल और इलेक्ट्रिक तकनीक पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में यामाहा ने ब्राजील में अपनी नई फैक्टर 150 बाइक लॉन्च की है, जो E100 कंप्लायंस तकनीक के साथ आई है। इसके बाद भारत में भी फ्लेक्स फ्यूल बाइकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नई तकनीकों को किया जाएगा लॉन्च 

यामाहा मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी दुनिया भर में कई अल्टरनेटिव फ्यूल तकनीकों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत में जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी नियम तैयार होंगे, वैसे ही नई तकनीकों को यहां भी लॉन्च किया जाएगा।

कई मॉडल बेच रही कंपनी

कंपनी पहले से भारत में हाइब्रिड तकनीक वाले कई मॉडल बेच रही है। इनमें Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Yamaha FZ-S Fi Hybrid शामिल हैं। इन मॉडलों में स्मार्ट मोटर जनरेटर तकनीक दी गई है, जिससे बेहतर माइलेज और स्मूद राइडिंग अनुभव मिलता है।

कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ रणनीति 

रविंदर सिंह के मुताबिक अप्रैल 2026 तक प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का बाजार हिस्सा 13 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। वहीं, जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भारत अब कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है।

अपग्रेडेड प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी 

कंपनी आने वाले समय में नए मॉडल और अपग्रेडेड प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में Yamaha XSR155, Yamaha R15 और Yamaha MT-15 की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox 155 और RayZR 125 Fi Hybrid कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं।

पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

यामाहा ने हाल ही में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि वह ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करना चाहती है, जो सिर्फ तकनीक में एडवांस न हों, बल्कि राइडिंग का खास अनुभव भी दें। इसी दिशा में कंपनी ने Yamaha EC-06 को पेश किया है। कंपनी भारत को एक्सपोर्ट हब के रूप में भी विकसित कर रही है और यहां बने वाहनों को यूरोप, अमेरिका और जापान जैसे देशों में भेजा जा रहा है।

Also read: Nissan की नई SUV के साथ होगी भारत में जोरदार एंट्री, लॉन्च डेट आई सामने

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जल्द लॉन्च होगा Honor Win Turbo, मिलेंगे शानदार फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने पिछले वर्ष दिसंबर में Honor Win सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो मॉडल - Honor Win और Honor Win RT शामिल हैं।

Motorola का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

कंपनी के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा। कैमरे में 3.5-डिग्री Optical Image Stabilisation (OIS) का सपोर्ट भी मिलेगा।

VinFast ने VF8 SUV को किया पेश, 500Km की रेंज; मिलेगा शानदार इंटीरियर

विनफास्ट वीएफ 8 में 60.13kWh की बैटरी मिलती है. ये कार फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है. कार में लगा मोटर 228 एचपी की पावर और 330 एनएम के टॉर्क जनरेट करता है. एसयूवी की क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर की है. इसे 10 परसेंट से 70 परसेंट तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का वक्त लगता है.

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast