South Africa shooting: दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में जोहान्सबर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दक्षिण-पश्चिम स्थित वेडेला टाउनशिप के एक बार में मौजूद कई लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी चलाई। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग बार के अंदर और बाहर की गई, जिस वजह से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ये घटना शनिवार रात की है, जब हमलावर AK-47 राइफल और पिस्तौल लेकर आए।
Also read: एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन; कई लोग लापता
इस मामले में पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वालों में आठ अज्ञात बंदूकधारी शामिल हैं, जिन्होंने बार पहुंचते ही पहले बाहर बैठे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बार के अंदर मौजूद लोगों पर भी गोलियां चलाई। इस हमले में 13 पुरुष और 4 महिलाएं समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमलावरों की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरूआती पूछताछ में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों के पास AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं, जिससे वे गोली चला रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।