Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: 'PM मोदी का कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम...', कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

Uttarakhand News: 'PM मोदी का कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम...', कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

Rekha Arya on PM Modi's Mann Ki Baat: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज 27 सितंबर 2026 रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने  शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और देश की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न विषयों का भी जिक्र  किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम मे  2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने की बात कही। साथ ही, उन्होंने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को याद करते हुए कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए कहा कि आज भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने क्या कहा?

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर  मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति, जनगणना जैसे राष्ट्रीय दायित्व और समाज के विभिन्न वर्गों के सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख देशवासियों को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओ को  विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर लगातार काम किये जा रहे है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना, खेल आदि मे अपनी  पहचान बनाने के साथ अपनी मेहनत के बल पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

साथ ही कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से संवाद नहीं, बल्कि सेवा, सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी को और मजबूत करना चाहिए। 

Also read: Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग सुनी PM मोदी की 'मन की बात', बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है हर एपिसोड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में माणा से जनगणना शुरू होने की सराहना की, CM धामी ने बताया गौरव का विषय

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 27 सिचंबर 2026 रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड में बारिश का कहर..सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड से चारधाम यात्रा रुकी, 4000 यात्री फंसे

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात और चारधाम यात्रा पर पड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast