Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में माणा से जनगणना शुरू होने की सराहना की, CM धामी ने बताया गौरव का विषय

Uttarakhand News: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में माणा से जनगणना शुरू होने की सराहना की, CM धामी ने बताया गौरव का विषय

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 27 सिचंबर 2026 रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

देश के प्रथम गांव माणा में जनगणना

CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित देश के प्रथम गांव माणा का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि यहां जनगणना की शुरुआत 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से की गई। उन्होंने उत्तरकाशी जनपद के बगोरी गांव का भी उल्लेख किया, जहां होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की।

Also read: Uttarakhand News: 'PM मोदी का कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम...', कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा माणा और बगोरी जैसे सीमांत गांवों के उदाहरण देश के सामने रखना उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है। यह राज्य के सीमांत क्षेत्रों में हो रहे बदलाव, डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में वहां के लोगों की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने जनगणना को प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए देशवासियों से इसमें सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेशवासियों से जनगणना में अपनी सही जानकारी दर्ज कराने और इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

PM मोदी ने इन मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में साल 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ नीति का स्मरण किया। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त युवा अभियान, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, पोषण, स्थानीय उत्पादों और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर भी देशवासियों से जनभागीदारी का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन जैसे विषय उत्तराखण्ड के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: 'PM मोदी का कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम...', कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

Rekha Arya on PM Modi's Mann Ki Baat: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज 27 सितंबर 2026 रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।

उत्तराखंड में बारिश का कहर..सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड से चारधाम यात्रा रुकी, 4000 यात्री फंसे

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात और चारधाम यात्रा पर पड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast