Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-चीन के बीच हवाई रास्ते खुले, अक्टूबर से शुरु होगी डायरेक्ट फ्लाइट्स; जानें टिकट और टाइमिंग डिटेल्स

भारत-चीन के बीच हवाई रास्ते खुले, अक्टूबर से शुरु होगी डायरेक्ट फ्लाइट्स; जानें टिकट और टाइमिंग डिटेल्स

India-China Flights: लंबे समय से ठप्प पड़ी भारत-चीन के बीच डायरेक्ट हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से घोषणा की गई कि दोनों देशों के बीच नामित शहरों को जोड़ने वाली डायरेक्ट फ्लाइट्स 26अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। यह कदम द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की दिशा में एक अहम कदम है, जो कोविड-19महामारी और सीमा विवाद के कारण लगभग पांच साल से बंद था।

इंडिगो एयरलाइंस की भारत-चीन फ्लाइट

बता दें, इंडिगो एयरलाइंस ने सबसे पहले इसकी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, कोलकाता से ग्वांगझोउ (चीन) के बीच डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स 26अक्टूबर 2025से शुरू होंगी। इसके अलावा दिल्ली-ग्वांगझोउ रूट पर भी जल्द ही सेवाएं शुरू होने की योजना है, जो नियामक मंजूरी के अधीन है। एयर इंडिया भी साल के अंत तक दिल्ली-शंघाई रूट को बहाल करने की तैयारी कर रही है। यह विकास हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान हुई बातचीत का परिणाम है।

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें बंद होने से यात्रियों को लंबे कनेक्टिंग रूट्स का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे यात्रा समय बढ़कर 10-15घंटे हो जाता था और खर्चा भी ज्यादा होता था। अब यह सुविधा बहाल होने से व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क में तेजी आएगी। MEA ने कहा कि यह 'लोगों-से-लोगों का संपर्क बढ़ाने' में मददगार साबित होगा, जो द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

फ्लाइट डिटेल्स

रूट:कोलकाता (CCU) से ग्वांगझोउ (CAN)

फ्रीक्वेंसी:डेली (हर दिन)

शुरुआत:26अक्टूबर 2025

एयरक्राफ्ट:एयरबस A320neo

बुकिंग:3अक्टूबर 2025से इंडिगो की वेबसाइट (www.goindigo.in) (www.goindigo.in) या मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध।

टिकट प्राइस

टिकट कीमतें अभी बुकिंग ओपन न होने के कारण फिक्स नहीं हैं, लेकिन अनुमानित रूप से:वन-वे (कोलकाता-ग्वांगझोउ): ₹15,000से ₹25,000 (इकोनॉमी क्लास)

राउंड-ट्रिप:₹30,000 से ₹45,000

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच पार्टी’, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुई मुहिम

भारत में चर्चा में रही 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के बाद अब पाकिस्तान में भी इसी नाम से जुड़ा एक नया सोशल मीडिया आंदोलन सामने आया है। खुद को 'कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP)' कहने वाला यह समूह भ्रष्टाचार, खराब शासन और आर्थिक संकट के खिलाफ आवाज उठा रहा है।

शहबाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी? गृह मंत्री के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Rift In Pakistan:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। नकवी ने पहले पाकिस्तान की शासन व्यवस्था को बर्बाद बताया और फिर ऐसे संकेत दिए जिनसे सत्ता प्रतिष्ठान, नौकरशाही और राजनीतिक वर्ग के भीतर हलचल तेज हो गई।

इंडोनेशिया में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों ने गवाई जान; 41 लापता

Indonesia Boat Firing: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज 02 अगस्त रविवार सुबह पूर्वी जावा तट के पास एक यात्री फेरी में लगी भीषण आग लग दई। हादसे के समय फेरी में 271 लोग सवार थे, जिसमें से अभीतक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast