Search KhabarFast

Press ESC to close

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं,  यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में आवाजाही रोकने का ईरान का कदम अमेरिका द्वारा ईरानी शिपिंग और बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में उठाया गया है। ईरान ने 7 सप्ताह से चल रहे संघर्ष के दौरान अधिकतर जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई थी और केवल उन्हीं जहाजों को आने-जाने दिया जाता था, जिन्हें वह अनुमति देता है।

Also read: समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

ईरान ने स्थिति सामान्य होने की बात कही

वहीं, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि स्थिति 'पहले जैसी व्यवस्था' यानी सामान्य हो रही है। जिसमें जहाजों को ईरानी नौसेना की इजाजत और टोल देकर ही पार करने दिया जाएगा। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक दिन पहले दावा किया था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहेगा। यह बयान उस समय आया था जब लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच 10 दिन के सीजफायर का ऐलान किया गया था। 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआत में संकेत दिया था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी को खोलने पर विचार किया जाएगा, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि जब तक समझौता नहीं होता, अमेरिकी प्रतिबंध पूरी लागू रहेंगे, चाहे ईरान कुछ भी करे। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस वजह से यहां की स्थिति पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन से आई भावुक तस्वीरें, गलवान में मारे गए चीनी सैनिकों की प्रतिमाओं से लिपटकर रोई माएं

Emotional Video Emerges From China:मदर्स डे पर चीन ने गलवान संघर्ष की याद ताजा कर दी। इस मौके पर चीन ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें आधा सच और आधा झूठ है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में गलवान में मारे गए चीनी सैनिकों का माताएं बीजिंग के आर्मी म्यूजियम में अपने बेटों को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

'तो उसका असर बड़ा और दर्दनाक होगा...' आसिम मुनीर ने फिर भारत को दी गीदड़भभकी

Asim Munir Statement:पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाप बयानबाजी की है। ऑपेरशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान पर हमला किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast