Search KhabarFast

Press ESC to close

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है। इस दौरान एक भारतीय ध्वज वाले तेल टैंकर पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें जहाज के कैप्टन का एक तनावपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री व्यापार निगरानी संस्था (UKMTO) और अन्य शिपिंग स्रोतों ने पुष्टि की कि ईरानी नौसेना ने VHF रेडियो पर बार-बार संदेश प्रसारित किए, जिसमें कहा गया 'ध्यान दें सभी जहाजों… होर्मुज स्ट्रेट बंद है, कोई भी गुजरने की अनुमति नहीं है, वापस जाएं।' 

Also read: समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

भारतीय जहाज पर गोलीबारी

ऑडियो में भारतीय जहाज का कैप्टन ईरानी सेना से गुहार लगाते हुए कहता सुनाई दे रहा है 'आपने मुझे क्लियरेंस दी थी, मैं आपकी लिस्ट में दूसरा नंबर पर था… अब आप फायरिंग कर रहे हैं, हमें वापस जाने दें।' जहाज पर गोलीबारी के बाद उसे रास्ता बदलकर वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में दो भारतीय जहाज प्रभावित हुए, जिनमें से एक पर करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था। जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक दल सुरक्षित रहा।

दरअसल, ईरान ने यह कदम अमेरिका द्वारा अपने बंदरगाहों पर लगाई गई नौसेना नाकेबंदी के जवाब में उठाया है। ईरानी उप विदेश मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत की कोई नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दोनों पक्षों के बीच एक ठोस फ्रेमवर्क पर सहमति जरूरी है, उसके बाद ही अगले दौर की बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई वार्ता बेनतीजा रही थी, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कहीं दगा तो नहीं दे गए आसिम मुनीर? अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दावे से मचा हड़कंप

Reports On Asim Munir: एक तरफ अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल रही है, तो दूसरी तरफ अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को डोनाल्ड ट्रंप के लिए संभावित खतरा बताया है। ये बात ऐसे वक्त में सामने आई है जब अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें