
www.khabarfast.com
हयूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी का टूटा रिकॉर्ड
गिनीज बुक में दर्ज था शकुंतला का रिकॉर्ड
28 सेकंड में किया था मुश्किल मैथ्य प्रॉब्लम को सॉल्व
हैदराबाद के युवक नीलकांत भानु ने तोड़ रिकॉर्ड
नई दिल्ली: कहते है कि दुनिया में रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते है. अब दुनिया में एक ऐसा रिकॉर्ड टूटा है. जो बहुत ही चौंकाने वाला है. आपको बताते है दुनियाभर में 'ह्यूमन कंप्यूटर' नाम बहुत ही मशहूर है. ये नाम शकुंतला देवी को दिया गया है क्योंकि, शकुंतला देवी एक ऐसी हस्ती रही है जो कि, मुश्किल से मुश्किल मैथ्स की कैलकुलेशन आसानी से कर लेती थीं. जिसके चलते शकुंतला देवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.
आपको बता दे, साल 1980को 18जून के दिन शकुंतला देवी ने केवल 28सेकेंड्स में एक मुश्किल मैथ्स प्रॉब्लम को सॉल्व किया था. लंदन के प्रतिष्ठित इंपीरियल कॉलेज के कंप्यूटर डिपार्टमेंट ने कुछ नंबर्स उठाकर उनसे एक मल्टीप्लिकेशन सवाल पूछा- 7,686,369,774,870 x 2,465,099,745,779कितना होता है. इस कठिन सवाल का जवाब उन्होंने केवल 28सेकेंड में दे दिया. वहीं अब कोई ऐसा युवक आया है. जिसने 'ह्यूमन कंप्यूटर' यानि की शकुंतला देवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
बताते चलते है कि, हैदराबाद के 20वर्षीय नीलकांत भानु प्रकाश ने शकुंतला देवी के इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ा है. नीलकांत भानु दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से मैथ्स में ग्रेजुएट हुए हैं. भानु की शुरुआत से मैथ्स में रुचि थी और उन्होंने अपनी स्किल को और निखारने के लिए SIP एबेकस प्रोग्राम में दाखिला लिया था. उसके बाद वो साल 2013में इंटरनेशनल एबेकस चैंपियन और 2011और 2012में नेशनल एबेकस चैंपियन बने थे. साथ ही भानु ने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड भी जीता. ये चैंपियनशिप हाल ही में लंदन में माइंड स्पोर्ट्स ओलिंपियाड में आयोजित हुई थी. ये चैंपियनशिप हाल ही में लंदन में माइंड स्पोर्ट्स ओलिंपियाड में आयोजित हुई थी. इसी के साथ भानु ने शकुंतला देवी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर' का खिताब अपने नाम किया है.
Leave a comment